Thursday, 8 October 2015

(एक बच्चे की माँ से शिकायत)
क्या मैं तेरा बच्चा नईं...
-------------------------
कहना तेरा मानूँ मैं,
अपना तुझको जानूँ मैं,
जो कहती वो करता हूँ,
कितना तुझसे डरता हूँ,
फिर भी मेरी परवा नईं,
क्या मैं तेरा बच्चा नईं,
जल्द सुबह  उठ जाता हूँ,
नियमित पढ़ने जाता हूँ,
जब कहती हो तब खेलूँ,
वरना मुन्नी को ले लूँ,
मुझे उठाकर खुद सो गईं,
क्या मैं तेरा बच्चा नईं,
नींद आ रही कुछ सो लूँ,
दोस्त गए, मै भी खेलूँ,
टी.वी. देखूँ ,मन करता,
लेकिन कहने से डरता,
जब पूछूँ तो कहतीं -'नईं',
क्या मैं तेरा बच्चा नईं...

No comments: