मन की आँखों वाले
-------------------------
-------------------------
आओ खेलें खेल निराले,
दूर हटाएं मन के जाले,
दूर हटाएं मन के जाले,
पीड़ा महसूसें हम उनकी,
जो हैं मन की आँखों वाले,
जो हैं मन की आँखों वाले,
किसी वजह से हाथ न जिनके,
पैर नहीं या आँख न जिनके,
पैर नहीं या आँख न जिनके,
उन पर हँसें नहीं, ये सोचें,
अगर कहीं हम ऐसे होते,
अगर कहीं हम ऐसे होते,
कोई हँसता कैसा लगता,
मन में जलता तीर सा लगता,
मन में जलता तीर सा लगता,
उसकी पीड़ा को अपना लें,
आओ खेलें खेल निराले,
आओ खेलें खेल निराले,
1 comment:
सुंदर शब्दों में बच्चों के अंदर मनोरंजन के साथ संस्कार जगाती रचना .
Post a Comment