बाल भवन में बच्चे खुश हैं,
हम भी खुश हैं बच्चों में,
हम भी खुश हैं बच्चों में,
खूब यहाँ हुड़दंग मचाओ,
नाम हो फिर भी अच्छों में,
नाम हो फिर भी अच्छों में,
चाहे छुक-छुक ट्रेन पे बैठो,
पेंटिंग, स्केटिंग कर लो,
पेंटिंग, स्केटिंग कर लो,
क्रिकेट, जूड़ो,चेस खेल लो,
मनचाहे गाना गा लो,
मनचाहे गाना गा लो,
नृत्य सीख लो, पुस्तक पढ़ लो,
लिखो कहानी कविता को,
लिखो कहानी कविता को,
चुन्नू सीख रहे कम्प्यूटर,
फोटोग्राफी सविता को,
फोटोग्राफी सविता को,
गर्मी की छुट्टियां यहाँ पर,
बच्चों का मेला लगता,
बच्चों का मेला लगता,
सुबह हुई तो उठकर बच्चा,
सीधा बाल भवन भगता,
सीधा बाल भवन भगता,
गर्मी नहीं, छुट्टियां पूरी,
नाम नहीं अब कच्चों में,
नाम नहीं अब कच्चों में,
बाल भवन में बच्चे खुश हैं,
हम भी खुश हैं बच्चों में,
हम भी खुश हैं बच्चों में,
No comments:
Post a Comment