बन्दर मामा पहन पजामा,लेकर निकले कार,
बोले पापा अभी घूमकर, आते हम बाजार,
चौराहे पर जली लालबत्ती देखी, घबराए,
एक्सीलेटर मार जम्प कर,कार भगा ले आए,
मन में चोर,तेज गति गाड़़ी से टकराया बछड़ा,
हाय हाय कर सब चिल्लाए,क्या कर डाला लफड़ा,
भीड़ इकट्ठी हुई सभी कहते,क्या हुआ बताओ,
कोई कहता मारो, कोई कहता पुलिस बुलाओ,
पापा का लाइसेंस लिए थे,अभी उमर थी छोटी,
कहीं पिटाई पड़े न, डर से काँप रही थी बोटी,
मूँछोंवाले पुलिसमैन ने, काट दिया चालान,
जैसे- तैसे बन्दर मामा, भागे लेकर जान,
No comments:
Post a Comment